नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देश के आठ प्रमुख उद्योगों में उत्पादन में अप्रैल में 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जोकि मार्च में 4.4 फीसदी थी। आधिकारिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक अप्रैल में 124.2 पर रहा, जोकि पिछले साल के अप्रैल की तुलना में 4.7 फीसदी अधिक है।”
बयान में कहा गया, “वित्त वर्ष 2017-18 में अप्रैल से मार्च के दौरान इन उद्योगों की संचयी दर 4.3 फीसदी रही।”
dharmpath.com dharmpath