पार्टी गर्ल की छवि बरकरार नहीं रखना चाहती : लिंडसे लोहान

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिंडसे लोहान का कहना है कि वह अब पार्टी गर्ल की लाइफस्टाइल को आगे नहीं बढ़ाना चाहती।

लिंडसे ने एमिरेट्स वुमेन से कहा, “मैं ‘पार्टी’ शब्द से बहुत असहज हूं। लोग अभी भी अतीत में फंसे हुए हैं। और मुझे इससे नफरत है। यह सब झूठ है।”

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा, वह एक चीज क्या है जो लोगों ने मेरे बारे में सबसे गलत समझी है? शायद यह हो सकता है कि वह हमेशा मुझे क्लब जाने वाला समझते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493