‘जील’ 3 जून को अंग्रेजी फिल्म चैनल लॉन्च करेगा

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) भारत में तीन जून को एक अंग्रेजी फिल्म चैनल एंडफ्लिक्स लॉन्च करने के लिए तैयार है, जहां करीब 5.1 करोड़ लोग अंग्रेजी फिल्में देखते हैं।

जील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “टीम करीब 10 महीनों का सफर पूरा कर चुकी है। यह तीन जून को अपराह्न एक बजे लॉन्च हो रहा है। यह सबसे शानदार चैनल होगा।”

जील के अधिकारियों ने चैनल के कंटेट के लिए पैरामाउंट, डिज्नी और सोनी जैसे स्टूडियो के साथ साझेदारी की है।

पुनीत ने कहा कि महानगरों में अंग्रेजी भाषा के दर्शक 35 फीसदी बढ़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493