जेफ गोल्डब्लम हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से सम्मानित होंगे

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ के अभिनेता जेफ गोल्डब्लम हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान से सम्मानित होंगे।

उन्हें ‘एक स्टार’ के साथ इससे सम्मानित किया जाएगा।

‘इंडीपेन्डेंट डॉट आईई’ के अनुसार, आयोजकों ने कहा कि फिल्म ‘इंडीपेन्डेंस डे’ में भी काम कर चुके गोल्डब्लम (65) यहां 14 जून को एक समारोह में सम्मानित किए जाएंगे।

होलोग्राम यूएसए थिएटर के सामने यह स्टार (सितारा) मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में 6656 हॉलीवुड बुलवर्ड में समर्पित किया जाएगा।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में यह 2,638वां स्टार होगा।

वॉक ऑफ फेम समारोह की प्रोड्यूसर एना मार्टिनेज ने कहा, “जेफ गोल्डब्लम एक असाधारण अभिनेता हैं, जिन्होंने हमें अपनी अविस्मरणीय भूमिकाओं के साथ यादगार फिल्मों का उपहार दिया है। उनकी फिल्में पीढ़ियों से आगे बढ़ती हैं और बड़े व छोटे पर्दे पर उम्रदराज व युवा दोनों प्रशंसकों को एक साथ लाती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493