नोरा फतेही का डांस बेली डांसर डिडेम से प्रेरित

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘सत्यमेव जयते’ में अभिनेत्री नोरा फतेही का डांस तुर्की की बेली डांसर डिडेम से प्रेरित है।

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘सत्यमेव जयते’ में अभिनेत्री नोरा फतेही का डांस तुर्की की बेली डांसर डिडेम से प्रेरित है।

डिडेम अपने कपड़ों को लेकर लोकप्रिय हैं और नोरा चाहती थीं कि गीत में वह भी कुछ उसी तरह के कपड़ों का प्रयोग करें क्योंकि बेली डांसिंग में सही कपड़ों का होना बेहद जरूरी है।

नोरा ने कहा, “डिडेम जब नृत्य करती हैं, तो शानदार दिखती हैं और इसलिए वह एक विश्व प्रसिद्ध हैं। मुझे बेली डांस पसंद है और जो भी बेली डांस करता है वह जानता है कि डिडेम कौन हैं। वह बेली डांस में माहिर हैं।”

उन्होंने कहा, “जब मैं गीत ‘दिलबर’ की शूटिंग कर रही थी तब मैंने उनसे ही प्रेरणा ली थी।”

यह गीत इस महीने रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493