गूगल ने एक्सपीरिया हैंडसेट्स के लिए ‘लेंस’ फीचर लांच किया

सैन फ्रांसिस्को, 1 जून (आईएएनएस)। कहा जा रहा है कि गूगल अपनी ‘गूगल लेंस’ का और अधिक डिवाइसों के नेटिव कैमरा एप्स का विस्तार कर रही है, जिसमें सोनी का एक्सपीरिया ‘एक्सजेड2’ और ‘एक्सजेड2 कांपैक्ट’ हैंडसेट्स शामिल है।

एंड्रायडपुलिस की रपट के अनुसार, ‘गूगल लेंस’ हासिल करने के लिए एक्सपीरिया एक्सजेड2 और एक्सजेड2 कांपैक्ट के यूजर्स को प्ले स्टोर में अपने गूगल एप को अपडेट करने की जरूरत होगी।

उन्नत ‘गूगल लेंस’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित प्लेटफार्म है, जो कई सहयोगी फीचर्स मुहैया कराता है, जो यूजर्स व्यूफाइंडर में देखना चाहते हैं, यह उसके बारे में तत्काल विवरण उपलब्ध कराता है।

मई की शुरुआत में गूगल के सालाना डेवलपर आई/ओ सम्मेलन में सर्च इंजन दिग्गज ने घोषणा की थी कि ‘गूगल लेंस’ को गूगल के द्वारा बनाए गए डिवाइसों और प्रीमियम एंड्रायड हैंडसेट्स में सीधे एकीकृत किया जाएगा।

द वर्ज ने कहा, “और अधिक जानकारी मांगने पर गूगल ने कहा कि आनेवाले समय में और अधिक डिवाइसों को ‘लेंस’ फीचर मुहैया कराया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493