मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के अभिनेता सुमित व्यास ने निर्माता रिया कपूर से पहली मुलाकात को याद करते हुए कहते हैं कि जब वह वह काफी शांत थे।
सुमित ने कहा, “जब मैं पहली बार रिया से मिलने उनके ऑफिस पहुंचा तो मैं बहुत शांत था और थोड़ा अलग-थलग रहने वालों जैसा रहा, जो कि मैं सामान्य जीवन में हूं। एक पड़ाव पर उन्होंने मुझसे पूछा कि आपका व्यवहार कैसा है? इस पर मैंने कहा, ‘मैं आमतौर पर जिंदगी में शर्मिल हूं और कैमरे के सामने बेशर्म हूं।”‘
‘वीरे दी वेडिंग’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे हैं।
dharmpath.com dharmpath