‘अपहरण’ के लिए अरुणोदय ने पार्कर स्टंट किए

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ऋषिकेश में वेब श्रृंखला ‘अपहरण’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता अरुणोदय सिंह का कहना है कि शूटिंग के दौरान गलियों, छतों से उछलना-कूदना मजेदार रहा है।

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ऋषिकेश में वेब श्रृंखला ‘अपहरण’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता अरुणोदय सिंह का कहना है कि शूटिंग के दौरान गलियों, छतों से उछलना-कूदना मजेदार रहा है।

पार्कर एक स्टंट है, जो सैन्य प्रशिक्षण कोर्स का हिस्सा है। इसके प्रशिक्षुओं को जटिल परिस्थितियों में एक जगह से दूसरी जगह बिना किसी सहायक उपकरण के जितना संभव हो सके तेजी से जाना पड़ता है।

अरुणोदय ने अपने बयान में कहा, “तो पार्कर के दृश्यों में कुछ बेसिक उछल-कूद का इस्तेमाल किया गया जो मैं तब से करता आ रहा हूं जब मैं मिडिल स्कूल में था। जिम्नास्टिक के लिए स्कूल की ओर से मुझे पुरस्कार मिला था। मैं जानता हूं कि मुझे देखकर ऐसा नहीं लगता कि मैं फुर्ती व तेजी से भाग सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा कर सकता हूं, ‘अपहरण’ के लिए मैं ऐसे एक्शन निर्देशक के साथ काम कर रहा हूं, जिनके साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं। अमर शेट्टी के साथ मैंने ‘मोहेंजोदारो’ में काम किया है।”

अभिनेता अंतिम बार बड़े पर्दे पर इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493