मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की रिलीज के पांच साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका ने ट्वीट कर प्रशंसकों का आभार जताया।
दीपिका ने फिल्म में अपने किरदार नैना से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। दीपिका ने ‘ये जवानी है दीवानी’ के सेट से कैमरे के पीछे होने वाली मस्ती का एक छोटा सा वीडियो जारी किया है।
अभिनेत्री के इस वीडियो पर प्रशंसकों ने दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। दीपिका फिलहाल एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका के फोटोशूट के सिलसिले में न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई हैं।
dharmpath.com dharmpath