बॉक्स ऑफिस की चिंता किए बगैर करता हूं काम : जगपति बाबू

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। तेलुगू सुपर स्टार जगपति बाबू को लगता है कि मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और उनमें यही समानता है कि उन्होंने भी फिल्मों में काम नहीं मिलने, स्टारडम खोने तथा दिवालिया होने दिनों का सामना किया है।

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। तेलुगू सुपर स्टार जगपति बाबू को लगता है कि मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और उनमें यही समानता है कि उन्होंने भी फिल्मों में काम नहीं मिलने, स्टारडम खोने तथा दिवालिया होने दिनों का सामना किया है।

उन्होंने कहा, “एक समय था जब वे भी और लोगों जैसे थे और उन्हें लगता था कि उनका करियर खत्म हो गया है।”

अभिनेता ने 2014 में फिल्म लीजेंड के साथ धमाकेदार वापसी की है।

उन्होंने कहा कि वे जीवन को पहले से कुछ आसान समझने लगे हैं।

आईएएनएस को ईमेल पर दिए इंटरव्यू के जरिए उन्होंने बताया, “मैं फिल्म की कमाई की चिंता किए बिना अपना काम करता हूं। मैं कहूंगा कि मैं पहले से ज्यादा खुश इंसान हूं।”

जगपति ने अपने करियर की दूसरी पारी शुरू कर दी है।

जगपति ने कहा, “मैंने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और मुझे इस पर गर्व है। मुझे लगता कि जीवन में यह सब भी जरूरी होता है। एक नायक के रूप में पहचान पाने और मुख्य कलाकार की भूमिका मिलने से पहले मेरी उम्मीद खत्म हो चुकी थी।”

जगपति तब तक कोशिश करते रहे जब तक उन्हें किसी फिल्म, सीरियल या श्रंखला में काम नहीं मिल गया।

उन्होंने बताया, “इसके बाद लीजेंड रिलीज हुई और मुझे फिर से काम मिलना शुरू हो गया। कई लोगों ने कहा था और मुझे भी लगता था कि मेरा करियर खत्म होने वाला है। लेकिन मैं अपने तरीके से लड़ा और इस मुकाम पर पहुंचा।”

जगपति ऑनलाइन कंपनी ‘एमेजन प्राइम वीडियो’ की पहली तेलगू क्षेत्रीय श्रंखला ‘गैंगस्टार्स’ में भी काम कर रहे हैं।

जगपति ने 1974 में फिल्मी दुनिया में ‘मांची मनुशुलू’ से कदम रखने के बाद ‘पेद्दारिकम’, ‘गायम’, ‘सुभ लग्नम’, ‘माविछिगुरू’, ‘सुभकंक्षालू’, ‘पेल्ली पंडीरी’, ‘मनोहरम’, ‘कबड्डी कबड्डी’, ‘अथाडे ओका साइन्याम’, ‘पेडाबाबू’, ‘अनुकोकुंडा ओका रोजू’ और ‘रंगस्थलम’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

गजपति के सलमान खान की सुपर हिट श्रंखला ‘दबंग’ की तीसरी फिल्म ‘दबंग 3’ में खलनायक का किरदान निभाने की खबरों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वे फिलहाल गैंगस्टार्स के बारे में बात करना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493