‘अमेरिका के ईरान विरोधी कदमों से निपटने के लिए तैयार’

तेहरान, 2 जून (आईएएनएस)। ईरान के संसदीय स्पीकर अली लरीजानी का कहना है कि ईरान अमेरिका के तेहरान विरोधी कदमों से निपटने के लिए तैयार है।

समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, लरीजानी ने 2015 ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने के गलत कदम को लेकर जमकर लताड़ लगाई।

उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की उन 12 शर्तो की भी निंदा की, जो उन्होंने अमेरिका द्वारा अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए जाने से बचने के लिए ईरान के समक्ष रखी थीं।

लरीजानी ने कहा कि इन 12 शर्तो में से सात क्षेत्रीय मुद्दों से संबंधित है, जिससे पता चलता है कि ईरान के साथ अमेरिका की समस्या परमाणु मुद्दे से संबंधित नहीं है।

गौरतल है कि ट्रंप ने अंतर्राष्ट्रीय विरोध और चेतावनियों के बावजूद आठ मई को ईरान के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से बाहर निकलने का ऐलान किया था।

अमेरिका को छोड़कर बाकी पांच देशों ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन और जर्मनी ने समझौते से जुड़ने रहने की प्रतिबद्धता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493