लंदन, 2 जून (आईएएनएस)। म्यूजिक बैंड वन डायरेक्शन के पूर्व स्टार लियाम पेने (24) ने कहा कि वह अपने बेटे बियर की पहली बर्थडे पार्टी के दौरान प्रेमिका शेरिल से दूर ‘बच्चों की टेबल’ पर बैठे।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, गायक ने मार्च में ‘ग्राहम नॉर्टन शो’ में बर्थडे पार्टी का ब्योरा दिया। शो की यह कड़ी शुक्रवार को प्रसारित होगी।
पेने ने शो होस्ट को बताया, “मैं बच्चों की टेबल पर बैठा और पार्टी का भरपूर मजा उठाया।”
dharmpath.com dharmpath