‘रेस’ फ्रेंचाइजी की प्रशंसक रही हूं : राजा कुमारी

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। ग्रैमी नामांकित भारतीय-अमेरिकी गीतकार और रैपर राजा कुमारी ने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘रेस 3’ के ‘अल्लाह दुहाई है’ में अपनी आवाज दी है। उनका कहना है कि वह इस फ्रेंचाइजी की हमेशा से प्रशंसक रही हैं।

राजा ने कहा, “प्रीतम (संगीतकार) और उनकी टीम के साथ ‘अल्लाह दुहाई है’ के लिए काम करना और इसे एक नया फील देना मजेदार रहा। मैं ‘रेस’ फ्रैंचाइजी की प्रशंसक रही हूं और मैं यह गीत दुनिया भर के हजारों लोगों को सुनाने के लिए बेताब हूं।”

रेमो डीसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नाडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे नजर आएंगे।

‘रेस’ श्रृंखला की तीसरी फ्रेंचाइजी 15 जून को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493