लागोस, 3 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के जामफारा के एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने गान्सू में संवाददाताओं को बताया कि बंदूकधारियोंने जाकुना गांव में लोगों की हत्या की।
अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार तड़के ही बंदूकधारियों ने जकुना में धावा बोला और ग्रामीणों की गाय चुराकर ले गए।
इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath