हवाना, 3 जून (आईएएनएस)। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा (पीसीसी) के प्रथम सचिव राउल कास्त्रो और देश के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनल ने संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की अध्यक्षता की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह बैठक शविनार को हवाना के कन्वेंशन सेंटर में हुई, जिसमें 605 में से 572 सांसदों ने हिस्सा लिया और नए संविधान के मसौदे की प्रक्रिया शुरू करने का काम किया है।
काउंसिल स्टेट ने शुक्रवार को नए संविधान के मसौदे के लिए एक आयोग को मंजूरी दी थी। इस प्रक्रिया में कुछ महीने लग सकते हैं और यह मसौदा उस जनमत संग्रह के अधीन होगा, जिसमें क्यूबा के 90 लाख से अधिक लोग इन सुधारों की मंजूरी और नामंजूरी पर वोट करेंगे।
dharmpath.com dharmpath