एरियाना ने खुले पत्र में एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रशंसकों का आभार जताया

लॉस एंजेलिस, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे ने एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्विर) समुदाय का आभार जताते हुए कहा है कि वे उनके लिए काफी मायने रखते हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, बिलबोर्ड के एडिटर्स ने पॉप स्टार्स के एक समूह को एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए प्यार भरा पत्र लिखने के लिए कहा था और ग्रांडे ऐसा करने वाले पहले लोगों में शामिल रही। अपने समलैंगिक भाई फ्रैंकी को सलाम करते हुए और इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों का साथ पाने से बेहतर कुछ भी नहीं।

एरियाना ने लिखा, “मैं एक समलैंगिक भाई के साथ पली-बढ़ी हूं, जिसके हर कदम का मैं अनुकरण करती हूं।”

उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को आदर्श मानती हैं और उसे हमेशा एक जैसा पाती हैं।

गायिका ने कहा कि लैंगिकता को लेकर उनके परिवार में कभी बात नहीं होती थी और वह इस बारे में चर्चा करने से डरती थीं। जब फ्रैंकी ने सबको हैरान करते हुए इस बारे में बताया था तो दादा ने इसे सहज रूप से लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493