निकेश अरोड़ा पालो आल्टो नेटवर्क्‍स के सीईओ नामित

सैन फ्रांसिस्को, 3 जून (आईएएनएस)। गूगल के पूर्व मुख्य व्यापार अधिकारी निकेश अरोड़ा को अमेरिका की सुरक्षा कंपनी पालो आल्टो नेटवर्क्‍स का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) घोषित किया गया है।

‘रिकोड डॉट नेट’ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 के मध्य में गूगल को छोड़कर हाई-प्रोफाइल कार्यकारी अधिकारी निकेश सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष चुने गए और सॉफ्टबैंक के संस्थापक मसायोशी सोन के उत्तराधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

निकेश ने मार्क मैकलॉघलिन का स्थान लिया है जो अब साइबर सुरक्षा कंपनी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

‘रीकोड डॉट नेट’ ने अरोड़ा के हवाले से कहा, “मेरे पास सुरक्षा क्षेत्र में काम करने का अनुभव नहीं है लेकिन बतौर इंजीनियर मैं जुक को अगली पीढ़ी के उत्पादों की पेशकश में सहायता कर सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493