पेरिस, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-13 कीज ने रविवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की मिहाएला बुजार्नेस्कु को मात दी।
महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में खेले गए इस मैच में कीज ने वर्ल्ड नम्बर-33 मिहाएला को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया है।
मैच के बाद कीज ने एक बयान में कहा, “उम्मीद है कि यहां और भी बड़ी चीजें होंगी।”
कीज का सामना अब क्वार्टर फाइनल में बारबोरा स्ट्रेकोवा या युलिया पुतिन्तसेवा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।
dharmpath.com dharmpath