फ्रेंच ओपन : थिएम ने निशिकोरी को बाहर किया

पेरिस, 3 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के केई निशिकोरी को हराकर साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

टूर्नामेंट में सातवीं सीड थिएम ने रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 19वीं सीड निशिकोरी को चार सेटों तक चले मैच में 6-2, 6-0, 5-7, 6-4 से मात दी। थिएम ने दो घंटे 28 मिनट में यह मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।

करियर के तीन मुकाबलों में थिएम की निशिकोरी के खिलाफ यह पहली जीत है। क्वार्टर फाइनल में थिएम के सामने जर्मनी के युवा टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती होगी जिन्होंने रूस के कारेन काचनोव को 4-6, 7-6 (4), 2-6, 6-3, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493