‘जुरासिक वर्ल्ड’ के सेट पर बच्चों जैसा महसूस करती थीं : होवार्ड

लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। जल्द ही फिल्म ‘जुरासिक वल्र्ड : फॉलेन किंगडम’ में अभिनेता क्रिस प्रैट के साथ दिखाई देने वाली अभिनेत्री बॉयस डलास होवार्ड का कहना है कि जब वह फिल्म के सेट पर होती थी तो उन्हें एक बच्चे जैसा महसूस होता था।

उन्होंने कहा, “क्रिस जानते थे कि जुरासिक फिल्म में बिल्कुल मजेदार चीज क्या हो सकती है। जब हम एक साथ एक दृश्य में होते थे और मैं क्रिस को आगे बढ़ते हुए देखती थी, तो मैं कहती थी कि देखों क्रिस में स्पाइडी भावना तेज हो रही है।”

होवार्ड ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “वह जानते हैं कि वह क्या देखना चाहते हैं, और हम इस फिल्म सेट पर बच्चों की तरह महसूस करते थे। जब तक आप ‘जुरासिक’ फिल्म में क्रिस प्रैट के विपरीत काम नहीं करते तब तक आपको मजा नहीं आएगा।”

‘जुरासिक वल्र्ड : फॉलेन किंगडम’ भारत में सात जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493