प्रकृति से विशेष संबंध महसूस करता हूं : अबीर सूफी

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावहिक में साईं बाबा की भूमिका निभा रहे अभिनेता अबीर सूफी ने कहा कि प्रकृति के साथ उनका विशेष संबंध है।

अबीर ने एक बयान में कहा, “मैं प्रकृति और पर्यावरण के साथ एक विशेष संबंध महसूस करता हूं। ‘मेरे साईं’ के सेट पर पहुंचकर पहली चीज जो मैं करता हूं वो यह है कि मैं बगीचे के चारों ओर घूमता हूं और पौधों को पानी देता हूं। मैंने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर अपने बगीचे में पौधे लगाने और उन्हें पोषित करने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा, “यह साईं बाबा को भी श्रद्धांजलि होगी। मुझे हरियाली और पेड़ों के आसपास होना पसंद है। मेरे घर में भी बहुत सारे पौधे हैं। मुझे उनकी देखभाल करना और उनसे बात करना अच्छा लगता है। यह मुझे सकारात्मक महसूस कराता है।”

‘मेरे साईं’ का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493