निकॉन इंडिया की नजर 5-10 फीसदी विकास दर हासिल करने पर : एमडी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। जापान की दिग्गज निकॉन इंडिया का लक्ष्य भारतीय बाजार में चालू वित्त वर्ष में 5-10 फीसदी का विकास दर हासिल करना है। निकॉन इंडिया के नवनिर्वाचित प्रबंध निदेशक सज्जन कुमार ने मंगलवार को यह बात कही।

निकॉन इंडिया के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त होनेवाले पहले भारतीय कुमार ने आईएएनएस को बताया, “हम डी-एसएलआर खंड में विकास को बढ़ावा दे रहे हैं और हमारा लक्ष्य 2018-19 में 1,200 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करना है।”

कंपनी ने बताया कि कुमार को इस उद्योग का 24 सालों का अनुभव है। अपनी नई भूमिका में वे काजुओ निनोमिया की जगह संभालेंगे, जो निकॉन कॉर्पोरेशन जापान में अपनी नई भूमिका संभालने जा रहे हैं।

बयान में कहा गया है, “निकॉन के साथ अपने करियर का 10 साल बिताने के बाद भारतीय कारोबार के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने को मैं इसे एक वास्तविक सौभाग्य मानता हूं।”

उन्होंने कहा, “हमारे कैमरों में विशिष्ट फीचर्स हैं, जो हमें प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने में मदद करती है। डिवाइसों की हमारी नई श्रंखला पेशेवर फोटोग्राफरों की बढ़िया तस्वीरें और वीडियो खीचनों में बेहतर तरीके से मदद करती है।”

कुमार प्रबंध निदेशक की नई भूमिका संभालने से पहले कंपनी ने कॉर्पोरेट बिक्री और रणनीति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493