मिस्र के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया

काहिरा, 6 जून (आईएएनएस)। मिस्र के प्रधानमंत्री शरीफ इस्माइल ने राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता बसम राडी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, “राष्ट्रपति ने नई सरकार के गठन तक निरंतर अपने दायित्वों के निर्वाह का जिम्मा सौंपा था।”

सीसी के दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ दिन बाद ही अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया है।

देश में राष्ट्रपति के शपथ लेने के बाद कैबिनेट का इस्तीफा एक पारंपरिक कदम रहा है।

वामपंथी तगाम्मू पार्टी के प्रमुख सैयद अबेदल आल ने कहा कि राष्ट्रपति जल्द ही प्रधानमंत्री के नाम पर फैसला करेंगे और संसद में इसका ऐलान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493