नई दिल्ली, 18 अक्टूबर – थलसेना अध्यक्ष जनरल दलवीर सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों पर लगातार दबाव बनाए रखने की जरूरत है जिससे आतंकवादी राज्य में आगामी चुनाव में बाधा उत्पन्न न कर सकें। सेना के कमांडरों के सम्मेलन के समापन सत्र में जनरल दलबीर सिंह ने बाहरी सुरक्षा की चिंताओं का हल निकालने के लिए कमांडरों को लगातार उप महाद्वीप में स्थिति की समीक्षा करने को कहा। समीक्षा के दौरान सैनिकों की संख्या और सुरक्षा से संबंधित कानून और पहलुओं पर विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने पूर्वोत्तर की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और संकट समाधान तंत्र में सभी पक्षों को शामिल किए जाने की जरूरत बताई।
आधुनिकीकरण के बारे में सिंह ने कहा कि सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए रक्षा मंत्री का लगातार सहयोग मिल रहा है और रक्षा मंत्रालय प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेना के सभी उपकरणों के संरक्षण और उनके रखरखाव की प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग देने के लिए सभी से अनुरोध किया।
dharmpath.com dharmpath