वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। रिपब्लिकन सिनेटर जॉन मैक्केन के स्वास्थ्य के बारे में मजाक उड़ाने वाली व्हाइट हाउस की संचार सहयोगी कैली सैडलर को व्हाइट हाउस में उनके पद से हटा दिया गया है।
मुख्य उप प्रेस सचिव राज शाह ने मंगलवार को अपने एक पंक्ति के बयान में कहा, “कैली सैडलर राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय की कर्मचारी नहीं रही।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब व्हाइट हाउस पर सैडलर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का दबाव बन रहा था, जिन्होंने मई में मैक्के न के बारे में अशिष्ट टिप्पणी की थी। मैक्केन ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं।
मई मैं तत्कालीन केंद्रीय खुफिया एजेंसी की निदेशक जिना हास्पेल पर सीनेट के मतों के बारे में हुई बैठक के दौरान सैडलर ने मैक्केन के संभावित विरोध को कम करके आंका था और कहा था, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता , वैसे भी वह मरने वाले हैं।”
यह टिप्पणी बाद मे मीडिया में लीक हो गई, जिसके बाद रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों पार्टी के सदस्यों ने सेडलर को तत्काल पद से हटाने की मांग की थी।
शाह ने बाद मे सैडलर का बचाव करते हुए कहा था कि काम के दौरान हर किसी को अपनी मन की बात रखनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath