फिलीपींस : अपराध रोकने आपातकाल की दुतेर्ते की चेतावनी

मनीला, 6 जून (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने बुधवार को ‘राष्ट्रीय आपात स्थिति’ घोषित करने की चेतावनी दी है, क्योंकि बढ़ते अपराध के कारण विदेशी कंपनियां देश में निवेश करने से पीछे हट रही हैं।

दुतेर्ते ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं हर अपराधी को चाहे वह सरकार में हो, या सरकार के बाहर, चेतावनी दे रहा हूं। मैं आने वाले दिनों में आमूलचूल परिवर्तन करूंगा।”

उन्होंने कहा कि ज्यादातर कंपनियां फिलीपींस में बढ़ते अपराध के कारण निवेश से पीछे हट रही हैं। वे अपहरण व हत्या को लेकर चिंतित हैं।

दुतेर्ते ने कहा, “ठीक है, किसी तरह से यहां तक आपातकाल शक्ति का इस्तेमाल कर मैं चीजों को व्यवस्थित करूंगा।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुतेर्ते ने कहा, “राष्ट्रपति शासन और राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के बीच वास्तव में कोई अंतर नहीं है। इसलिए मैं सभी को चेतावनी दे रहा हूं। मैं मानवाधिकारवादियों समेत सभी को चेतावनी दे रहा हूं, कि या तो हम सही से व्यवहार करें या फिर हमें गंभीर समस्या होगी।”

दुतेर्ते ने सितंबर 2016 में अपने गृह शहर दावाओ में घातक विस्फोट के बाद हिंसा के कारण अनिश्चित राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया था। इस घातक विस्फोट में 14 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493