हम महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाएंगे : भाजपा

indexमुंबई, 19 अक्टूबर- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि वह पहली बार महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है। भाजपा नेता देवेंद्र फडनविस ने संवाददाताओं से कहा, “हमें 288 सीटों वाली विधानसभा में जरूरी बहुमत मिल जाएगा। हम सरकार बनाएंगे।”

उनका बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा और उसकी छोटी सहयोगी पार्टियां राज्य में 120 से अधिक सीटों पर जीतती नजर आ रही है।

राज्य में अब तक निर्वाचन अधिकारियों ने लाखों वोटों की गिनती कर ली है।

क्या भाजपा अपनी पूर्व सहयोगी शिवसेना से हाथ मिलाएगी? इसके जवाब में फडवनीस ने इस तरह के किसी समीकरण की सम्भावना नहीं जताई।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिवसेना को अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं देखा है।

फडनवीस ने कहा, “लेकिन जिस तरह से उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान हमें और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया, हम उससे आहत हैं। अभी हम किसी के साथ (शिवसेना) गठबंधन पर विचार नहीं कर रहे।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493