सेंसेक्स में 276 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 275.67 अंकों की तेजी के साथ 35,178.88 पर और निफ्टी 91.50 अंकों की तेजी के साथ 10,684.65 पर बंद हुआ।

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 275.67 अंकों की तेजी के साथ 35,178.88 पर और निफ्टी 91.50 अंकों की तेजी के साथ 10,684.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.28 अंकों की तेजी के साथ 34,932.49 पर खुला और 275.67 अंकों या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 35,178.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,230.54 के ऊपरी और 34,896.37 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 199.52 अंकों की तेजी के साथ 15,734.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 247.72 अंकों की तेजी के साथ 16467.30 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.3 अंकों की तेजी के साथ 10,603.45 पर खुला और 91.50 अंकों या 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 10,684.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,698.35 के ऊपरी और 10,587.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.32 फीसदी), धातु (1.72 फीसदी), वाहन (1.57 फीसदी), औद्योगिक (1.55 फीसदी) और रियल्टी (1.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493