.जब माधुरी दीक्षित को बदलना पड़ा अपना नाम

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी संजीव का कहना है कि उन्हें माधुरी दीक्षित की वजह से अपना सरनेम बदलन पड़ा क्योंकि लोग उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री समझ लेते थे।

माधुरी संजीव का कहना है कि उनका असली नाम माधुरी दीक्षित ही है।

संजीव ने आईएएनएस से कहा, “लोग मेरे नाम को लेकर भ्रमित हो जाते थे और उन्हें जानकर हैरानी होती है कि मेरा असली नाम माधुरी दीक्षित ही है। ऐसे कई वाकये हैं जब लोग सोचते हैं कि मैं मजाक कर रही हूं और वे मेरी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।।”

उन्होंने कहा, “कलाकार होने के नाते मैं माधुरी का सम्मान करती हूं लेकिन नहीं चाहती कि लोगों को नाम को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम हो इसलिए मैंने अपना नाम बदल लिया और अब मेरा नाम माधुरी संजीव है।”

फिलहाल, अभिनेत्री ‘कृष्णा चली लंदन’ में नजर आ रही हैं। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493