खराब स्वास्थ्य के कारण अमित शाह से नहीं मिल सकीं लता

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर खराब स्वास्थ्य के कारण बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से नहीं मिल सकीं।

इसे लेकर अफसोस जताते हुए लता ने कहा, “आज मेरी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात होनी थी लेकिन फूड पाइजनिंग से पीड़ित होने के कारण मैंने उनसे कहा कि मैं इस समय मिलने की स्थिति में नहीं हूं।”

88 वर्षीया गायिका ने यह भी कहा, “मैंने उनसे निवेदन किया है कि वह अगली बार जब मुंबई आएंगे तो वह उनसे जरूर मिलना चाहेंगी।”

अमित शाह बुधवार को मुंबई आए थे और यहां उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493