मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। ‘हनुमान वर्सेस महिरावण 3डी’ अब 6 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 22 जून को रिलीज होने वाली थी।
ग्रीन गोल्ड एनीमेशन की ‘हनुमान वर्सेस महिरावण’ पौराणिक महाकाव्य रामायण से भगवान हनुमान से संबंधित घटना पर केंद्रित है।
ग्रीन गोल्ड एनीमेशन के सीईओ और फिल्म निर्माता राजीव चिलाका ने कहा, “हम फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म को पारिवारिक मनोरंजन के रूप में रखा गया है और यह भाव, मस्ती और मारधाड़ से भरपूर है।”
उन्होंने कहा, “हमें खुशी हैं कि रामायण की अनकही कहानियां दर्शकों के लिए 2डी और स्टीरियोस्कोपिक 3डी में पेश करेंगे।
‘हनुमान वर्सेस महिरावण’ में दिखाया जाएगा कि हनुमान भगवान राम और उनके छोटे भाई लक्ष्मण को किस तरह महिरावण से बचाते हैं।
फिल्म निर्देशक एजिल वेंडन का कहना है कि महिरावण एक बहुत ही रोचक खलनायक है।
dharmpath.com dharmpath