पति का तलाक मांगना केट स्पेड की खुदकुशी की वजह बना

न्यूयॉर्क, 7 जून (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर केट स्पेड आत्महत्या करने से पहले काफी अवसाद व तनाव में थी क्योंकि उनके पति ने तलाक की मांग की थी।

केट के पति उनसे अलग रह रहे थे।

‘टीएमजेड’ ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि निराश केट (55) पति एंड्रयू स्पेड के साथ 24 साल की शादी को खत्म नहीं करना चाहती थी।

‘पेजसिक्स’ के अनुसार, केट ने मंगलवार सुबह यहां अपने पार्क एवेन्यू वाले घर में स्कार्फ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह अपनी 13 वर्षीय बेटी फ्रांसिस बीट्रिक्स स्पेड के लिए एक सुसाइड नोट छोड़ गईं।

समाचारपत्र ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के अनुसार, केट और उनके पति अलग रह रहे थे। डिजाइनर के पति पास ही के एक अपार्टमेंट में रहने लगे थे।

केट ने अपनी बेटी को लिखे सुसाइड नोट में कहा है कि एंड्रयू स्पेड जानते हैं कि उन्होंने क्यों खुदकुशी की है।

केट ने लिखा, “इसका तुमसे कोई लेना-देना नहीं है। अपराधबोध मत महसूस करना। अपने पिता से पूछो।”

केट की बहन रीटा सेफो ने कहा कि उनकी बहन काफी सालों से अवसाद से ग्रस्त थीं और उपचार कराने से मना कर दिया था।

स्टेफो ने समाचार पत्र द कंसास सिटी स्टार में लिखा, “मैं कहूंगी कि मेरे लिए यह अप्रत्याशित नहीं था।”

उन्होंने कहा कि केट बहुत उत्साही छोटी लड़की जैसी थी और उन्हें लगता है कि अपने ब्रांड (केएस) को लेकर वह तनाव व दबाव में रहती थी, जिसके चलते वह पूरी तरह से अवसादग्रस्त हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493