‘राजमा चावल’ 31 अगस्त को रिलीज होगी

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म ‘राजमा चावल’ 31 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म की निर्देशक लीना यादव हैं।

लीना ने ट्वीट कर कहा, “मजेदार, हम एक अत्याधुनिक युग में रहते हैं लेकिन हम हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण लोगों के साथ ही बात नहीं कर पाते हैं। राजमा चावल के साथ एक पिता और बेटे की समाजिक प्रासंगिक यात्रा का अनुभव कीजिए।”

फिल्म में अनिरुद्ध तंवर और अमायरा दस्तूर भी हैं। ‘राजमा चावल’ दिल्ली के चांदनी चौक में शूट हुई है।

ऋषि कपूर ने पहले आईएएनएस को बताया था, “मैं लीना के साथ काम करना चाहता था। मुझे वह वातावरण पसंद आया जहां कहानी कही जा रही थी..चांदनी चौक की पूरी सुंदरता। मैंने दिल्ली-6 में इसका अनुभव किया था। इस परियोजना की अच्छी बात यह है कि हमने पूरी शूटिंग चांदनी चौक में की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493