लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर रोबटरे फिर्मिनो ने यूएफा चैम्पियंस लीग फाइनल पर सर्गियो रामोस द्वारा दिए गए बयान की आलोचना की।
स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले रामोस और मिस्र एवं लिवरपूल के करिश्माई फारवर्ड मोहम्मद सलाह के बीच फाइनल मुकाबले में टक्कर हुई थी, जिसके बाद सलाह को कंधे में चोट लगी और वह पूरा मैच नहीं खेल सके।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कीव में हुए उस फाइनल को 3-1 से जीतकर 13वीं बार खिताब पर क ब्जा किया था।
मैच के दौरान सलाह एवं लिवरपूल के गोलकीपर लोरिस कैरियस दोनों की रामोस से टक्कर हुई थी।
रामोस ने अपना बचाव करते हुए कहा, “अब फिर्मिनो भी कहेंगे कि मेरे ऊपर रामोस का पसीना गिर गया इसलिए मुझे सर्दी लग गई।”
विश्व कप के लिए ब्राजील टीम में शामिल फिर्मिनो ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे लगता है कि रामोस सही है क्योंकि उनकी टीम चैम्पियन है लेकिन मैं समझता हूं कि उन्होंने बेवकूफी भरी बात कही।”
dharmpath.com dharmpath