यूएनजीए में सुरक्षा परिषद के 5 नए सदस्य देशों के लिए चुनाव

संयुक्त राष्ट्र, 8 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में पांच नए सदस्य देशों के निर्वाचन के लिए चुनाव कराएगा।

एशिया प्रशांत समूह की एक सीट के लिए इंडोनेशिया और मालदीव में कांटे की टक्कर है।

महासभा की अध्यक्ष के प्रवक्ता ब्रेंडन वर्मा ने कहा कि यह चुनाव शुक्रवार सुबह होंगे।

छह सदस्य देश पांच अस्थाई सीटों के लिए भी चुनाव लड़ेंगे। इंडोनेशिया और मालदीव एशिया प्रशांत समूह की एक सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे जबकि चार अन्य देश बेल्जियम और जर्मनी पश्चिमी यूरोपी और अन्य), डोमिनिकन रिपब्लिक (लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई) और दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) निर्विरोध चुनाव लड़ेंगे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषध में 15 सदस्य हैं, जिनमें पांच स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य देश हैं। इन 10 अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा दो वर्षो के कार्यकाल के लिए किया जाता है। पांच स्थाई सदस्य देश ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका है।

गौरतलब है कि जीत के लिए एक उम्मीदवार को सभी वोटों के दो-तिहाई वोट मिलने जरूरी है।

ये 10 सीटें पांच क्षेत्रीय समूहों में बंटी हुई हैं। अफ्रीका के लिए तीन सीटें, एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए दो सीटें, दो सीटें लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई, दो सीटें पश्चिमी यूरोप और अन्य के लिए। पूर्वी यूरोपीय समूह के पास एक सीट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493