मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘उरी’ की शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए सर्बिया जाएंगीं।
प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, “यामी सर्बिया में शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के किरदार में उतर जाने के लिए वह पहले से अधिक फिट होने के साथ उनका मेकओवर भी हुआ है।”
फिल्म में यामी एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आएंगे।
प्रवक्ता ने कहा, “वह अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित है और इस किरदार में जान फूंकने के लिए वह बारीकियों पर काम कर रही है।”
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म सितंबर 2016 के ‘उरी’ हमले पर आधारित है।
गौरतलब है कि 18 सितंबर, 2016 को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी के सैन्य शिविर पर हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे।
dharmpath.com dharmpath