मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अयाज खान ने कहा कि लोगों को हर रोज क्रॉसरोड (दो राहे) का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह सब उनके द्वारा लिए गए फैसलों पर निर्भर करता है।
वह नए धारावाहिक जिंदगी के ‘क्रॉसरोड्स’ में नजर आए। यह जीवन के असली कहानियों से प्रेरित है।
प्रत्येक एपिसोड में एक नई कहानी दिखाई जाएगी और शो के मेजबान राम कपूर स्टूडियों में दर्शकों से इस पर विचार-विमर्श करते नजर आएंगे।
पहली कहानी ‘स्पेशल चाइल्ड’ पर थी, जिसमें अयाज उसके पिता की भूमिका में दिखाई दिए।
अयाज ने कहा, “मैं ‘स्पेशल चाइल्ड’ का पिता बनने के किरदार से खुद को जोड़ सकता हूं क्योंकि हम सभी अपने जीवन में कम से कम एक बार ‘स्पेशल चाइल्ड’ से जरूर मिले होते हैं। ऐसे बच्चों की परवरिश करना मुश्किल है, लेकिन मेरी हमदर्दी उन लोगों के साथ है, जो उनकी देखभाल करते हैं।”
जीवन के दोराहे (क्रॉसरोड) के बारे में उन्होंने कहा, “हमारे लिए हर दिन क्रॉसरोड है लेकिन यह हमारे निर्णय पर निर्भर करता है कि हम क्या विकल्प चुनते हैं।”
dharmpath.com dharmpath