आमिर खान की प्रशंसा से एकता कपूर उत्साहित

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने ट्वीट कर फिल्म निर्माता एकता कपूर की वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ की प्रशंसा की है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

आमिर खान को एकता की यह वेब श्रृंखला पसंद आई है और यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर वह एकता की वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ और टीम के संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए।

आमिर ने कहा, “अभी कुछ वक्त पहले वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ देख कर खत्म की। वास्तव में बहुत मजा आया। निर्देशक विनय वैकुल का काम वाकई में बेहद पसंद आया। निमरत और संपूर्ण कास्ट ने अद्भुत काम किया है। इस सुखद अनुभव के लिए धन्यवाद!”

फिल्म निर्माता अपने दर्शकों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और इसी के अनुसार कंटेंट बनाने में विश्वास रखती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493