लेवरकुसेन, 9 जून (आईएएनएस)। जर्मनी ने रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप से पहले अपने आखिरी दोस्ताना मुकाबले में सऊदी अरब को 2-1 से शिकस्त दी।
बीबीसी के अनुसार, पूरे मैच के दौरान जर्मनी के प्रशंसकों ने मिडफील्डर इल्के गुंडोगन के खिलाफ आवाज उठाई। गुंडोगन और मेसुट ओजिल मई में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इर्दोगान से मुलाकात की थी और उन्हें “मेरा राष्ट्रपति” कहा था जिसके बाद से दर्शक दोनों खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं।
बेऐरीना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में जर्मनी का प्रदर्शन शानदार रहा। जर्मनी के लिए पहला गोल आठवें मिनट में टीमो वर्नर ने किया।
पहला हाफ खत्म होने से दो मिनट पहले (43वें मिनट) ओमर हवस्वी ने आत्मघाती गोल करके मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
जर्मनी के लिए दूसरा हाफ भी शानदार रहा, हालांकि तैसीर अल जसम ने 84वें मिनट में सऊदी अरब के लिए गोल जरूर दागा लेकिन वह मेहमान टीम को हार से नहीं बचा सके।
dharmpath.com dharmpath