रोजी ओडोनेल की सौतेली बेटी गर्भवती

लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री रोसी ओडोनेल की सौतेली बेटी चेल्सी ओडोनेल अपने नए प्रेमी के साथ बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 20 वर्षीय चेल्सी ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की। इसके पहले उनके प्रेमी, जैकब बोरासा ने फेसबुक पर अपनी गर्भवती प्रेमिका और उसके बच्चे के सोनोग्राम की तस्वीरें साझा कीं।

बोरासा ने लिखा, “मेरे जीवन में प्यार, अपने छोटे-से बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

चेल्सी की असली मां दियाना माइकोली ने अपनी बेटी को फेसबुक पोस्ट पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “मुझे तुम पर गर्व है। तुम खूबसूरत हो। तुम एक महान मां बनोगी।”

चेल्सी ने जवाब में कहा, “धन्यवाद और मुझे भी ऐसी ही आशा है।”

उल्लेखनीय है कि 23 मई को बोरासा ने एक अल्ट्रासाउंड की तस्वीर साझा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493