अनु ने एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। युवा भारतीय एथलीट अनु कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

उत्तराखंड के रहने वाले अनु ने जापान के गिफु में चल रहे पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।

अनु 2020 और 2024 ओलम्पिक के लिए गेल इंडिया की स्पीडस्टार प्रतिभा खोज कार्यक्रम से तलाशे गए हैं।

प्रतियोगिता में अनु से पहले कल युवा महिला एथलीट 19 साल की जिस्ना मैथ्यू ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। जिस्ना ने फाइनल में 53.26 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493