एफसी गोवा ने बाउमोस के साथ बढ़ाया करार

पणजी, 9 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा ने शनिवार को मोरक्को के मिडफील्डर ह्यूगो अदनान बाउमोस के साथ अपना करार बढ़ा लिया है।

22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने चौथे सीजन के मध्य में गोवा के साथ करार किया था।

वह स्ट्राइकर एडिरान कोलुंगा के स्थान पर टीम में आए थे।

क्लब के साथ करार बढ़ाए जाने पर बाउमोस ने कहा, “मैं क्लब के साथ अपना करार बढ़ाए जाने पर बेहद खुश हूं। हम एक मजबूत टीम बना रहे हैं और एक बार फिर गोवा का हिस्सा बनना अच्छी बात है।”

ह्यूगो ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493