प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ एपिसोड के लिए माफी मांगी

मुंहई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की उस कड़ी के लिए माफी मांगी है जिसमें कुछ भारतीयों को आतंकवादियों के रूप में दिखाया गया है।

मुंहई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की उस कड़ी के लिए माफी मांगी है जिसमें कुछ भारतीयों को आतंकवादियों के रूप में दिखाया गया है।

एलेक्स पेरिस की भूमिका निभा रहीं प्रियंका इस कड़ी में आतंकवाद-रोधी अधिकारी के रूप में भारत-पाकिस्तान शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले पाकिस्तान को निशाना बनाने के लिए मैनहट्टन में कुछ भारतीयों द्वारा परमाणु हमले की योजना को नाकाम करती हैं। इस कड़ी के लिए उन्हें भारतीय प्रशंसकों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

वहीं, प्रियंका ने इस मामले पर रविवार को ट्वीट किया, “क्वांटिको के इस हालिया एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसके लिए मुझे बहुत दुख है और मैं माफी चाहती हूं। मेरा इरादा कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और ये कभी नहीं बदलेगा।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द ब्लड ऑफ रोमियो’ शीर्षक वाला एपिसोड एक जून को प्रसारित हुआ था। एफबीआई एजेंट के रूप में प्रियंका भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले सम्मेलन से कुछ ही दिन पहले इस योजना को नाकाम कर देती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493