मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को अपने पिता अशोक चोपड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर तस्वीरें और वीडियो साझा कीं, जिसमें वह भावनात्मक रूप से कहती नजर आ रही हैं कि वह अपने पिता को मिस कर रही हैं।
अभिनेत्री अक्सर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने पिता के बारे में भावनात्मक पोस्ट साझा करतीं हैं।
रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पांच वर्ष बीत गए, मिस यू डैड।”
अशोक चोपड़ा को कैंसर से जंग हारने से 17 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक डॉक्टर थे और वर्ष 1997 में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
प्रियंका ने अक्सर व्यक्त किया है कि उनके पिता की मौत उनके लिए एक बड़ा झटका थी और वह अब तक इससे ऊबर नहीं पाई हैं।
dharmpath.com dharmpath