टोनी अवार्ड्स में ‘हैरी पॉटर..’, ‘द बैंड्स विजिट’ की धूम

न्यूयॉर्क, 11 जून (आईएएनएस)। 72वें टोनी अवार्ड्स में ‘हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड’ (पहला और दूसरा भाग) को सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार मिला, जबकि ‘द बैंड्स विजिट’ को सर्वश्रेष्ठ संगीतमय नाटक का पुरस्कार मिला।

ये पुरस्कार अमेरिका में थिएटर में बेहतरीन अभिनय के लिए दिए जाते हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एड्स संकट पर आधारित ‘एंजेल्स इन अमेरिका’ ने रविवार को हुए पुरस्कार समारोह में बेस्ट प्ले रिवाइवल का पुरस्कार अपने नाम किया।

कई लोगों ने ‘टाइम्स अप’ अभियान के समर्थन में पिन लगा रखे थे या अमेरिकन सिविल लिबर्टिज यूनियन (एसीएलयू) जैसे संगठन के समर्थन में रिबन लगा रखे थे।

एंड्रयू गारफील्ड को ‘एंजेल्स इन अमेरिका’ के लिए नाटक में बतौर मुख्य अभिनेता सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए पुरस्कार मिला।

ग्लेंडा जैक्सन को ‘थ्री टॉल वीमेन’ के लिए नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पुरस्कार मिला।

‘बैंड्स विजिट’ ने सर्वश्रेष्ठ संगीतमय नाटक का पुरस्कार जीता, जबकि ‘हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड’ (पहला और दूसरा भाग) ने सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार जीता।

‘एंजेल्स इन अमेरिका’ के नाथन लेन ने बेस्ट फीचर्ड अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि ‘रोजर्स एंड हैमर्सटीन्स कैरोसेल’ के लिए लिंडसे मेंडेज ने बेस्ट फीचर्ड एक्ट्रेस (संगीतमय नाटक में) का टोनी अवार्ड जीता।

‘थ्री टॉल वीमेन’ की लॉरी मेटकाफ ने नाटक में बेस्ट फीचर्ड अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

सारा बरीलेस और जोश ग्रोबेन ने यहां रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493