फीफा विश्व कप के लिए कोलंबिया टीम में डिफेंडर डियाज

बोगोटा, 11 जून (आईएएनएस)। क्लब ओलंपिया के डिफेंडर फारिड डियाज को रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

कोलंबिया फुटबाल महासंघ ने कहा कि फ्रैंक फाबरा की घुटने की चोट के कारण डियाज को टीम में जगह मिली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इटली में शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान बोका जूनियर्स क्लब के लेफ्ट-बैक फाबरा को घुटने में चोट लगी और इस कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कोलंबिया के लिए डियाज ने 13 मैच खेले हैं। इसमें विश्व कप क्वालीफायर के मैच भी शामिल हैं। एटलेटिको नेशनल में पांच सीजन बिताने के बाद वह पिछले साल पराग्वे क्लब ओलंपिया में शामिल हो गए थे।

ओलंपिया के 34 वर्षीय खिलाड़ी रविवार को कोलंबिया की टीम के साथ शामिल हुए।

जोस पेकेरमान की कोलंबियाई टीम ग्रुप-एच में जापान, पोलैंड और सेनेगल के साथ शामिल है। 19 जून को वह जापान के खिलाफ मैच के साथ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493