स्टटगार्ट ने कोच कोरकुट का करार बढ़ाया

बर्लिन, 11 जून (आईएएनएस)। जर्मन के शीर्ष स्तरीय क्लब वीएफबी स्टटगार्ट ने अपने मुख्य कोच टेफून कोरकुट के करार में विस्तार किया है।

स्टटगार्ट और कोरकुट की आपसी सहमति के बाद कोच का करार 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरकुट के अलावा उनके सहायक इलीजा अराकिक और स्टीव चेरुनडोलो के करार में भी विस्तार किया गया है।

स्टटगार्ट के खेल निदेशक मिशेल रेस्चेक ने एक बयान में कहा, “कोरकुट के साथ हमारे पास एक अच्छा कोचिंग स्टॉफ है और हम उनके साथ-साथ सहायक कोचों के करार को भी 2020 तक बढ़ाने से खुश हैं।”

मिशेल ने कहा, “हाल ही के माह में खेल में मिली सफलता शानदार है, लेकिन हमारे लिए व्यवसायिकता, सद्भाव और जुनून भी बहुत जरूरी है।”

स्टटगार्ट के 44 वर्षीय मुख्य कोच इस साल 30 जनवरी को टीम के साथ शामिल हुए थे। उसने जर्मन लीग के इस सीजन का समापन सातवें स्थान पर रहते हुए किया है। कोरकुट के मार्गदर्शन में टीम ने नौ मैचों में जीत हासिल की है, चार मैच ड्रॉ रहे हैं और एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493