ढाका, 12 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के एक लेखक की मुंशीगंज जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
‘बीडीन्यूज24’ के अनुसार, बिशाखा प्रकाशिनी के मालिक शाहजहां बाचू को सोमवार को उनके पैतृक गांव ककाल्डी में दो मोटरसाइकल सवार चार हमलावरों ने गोली मार दी। शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई।
स्वतंत्र विचारों के लेखक के रूप में प्रसिद्ध शाहजहां बांग्लादेश की कम्युनिस्ट पार्टी के मुंशीगंज जिला इकाई के महासचिव रह चुके हैं।
शाहजहां की बेटी दुरबा जहां ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनके पिता को दो बार गोली मारी गई।
इस हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath