मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। ‘कयामत की रात’ में नजर आने को तैयार टेलीविजन अभिनेता विवेक दहिया ने कहा है कि धारावाहिक के टाइम स्लॉट के बावजूद अंतत: दर्शकों को कहानी आकर्षित करती है।
यह धारावाहिक टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्राइम टाइम में प्रसारित होगा।
धारावाहिक के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर विवेक ने आईएएनएस से कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर शो दिलचस्प है तो लोग समय निकालेंगे। सबसे बड़े शो ने ऐसा कर दिखाया है.. बड़ा शो हमेशा कहानी से बनता है, मायने यह रखता है कि उसमें दर्शकों को खींचने के लिए पर्याप्त रोमांचक है या नहीं।”
‘कवच काली शक्तियों से’ में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा कि यह पहली बार है जब वह इस तरह के धारावाहिक में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath