सलमान को निराश करना नहीं चाहती : डेजी शाह

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘रेस 3’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि वह एक्शन फिल्म के अपने सलाहकार और सह-कलाकार सलमान खान को निराश करना नहीं चाहती।

डेजी ने फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान बुधवार को संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने मनोरंजन उद्योग में 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के सहायक के रूप में काम किया था। इसके बाद सलमान ने फिल्म ‘जय हो’ के साथ उन्हें ब्रेक दिया।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जीवन चुनौतियों से भरा है। आपको अपने जन्म से चुनौती का सामना करना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए ‘जय हो’ में ब्रेक मिलना चुनौतिपूर्ण था और इसके बाद मेरी यात्रा काम और भाग्य पर निर्भर थी इसलिए मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता के आशीर्वाद ने यहां तक पहुंचाने में मदद की है और मैं खुशनसीब हूं कि सलमान खान ने मुझे एक स्तर तक पहुंचने में मदद की।”

उन्होंने कहा, “उसके बाद उस स्तर को आगे बढ़ाना मेरी कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है। सलमान खान को लाखों लोग प्यार करते हैं और अगर उन्हें मुझ पर विश्वास है तो मैं उन्हें निराश करना नहीं चाहती।”

‘रेस 3’ 15 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493